Saturday, January 15, 2011

राष्ट्रीय एकता यात्रा का बिगुल

भारतीय जनता युवा मोर्चा की एकता यात्रा का आज कोलकाता से आगाज़ हो गया! आज शुरू हुई एकता यात्रा भारत के विभिन्न २४ स्थानों से होते हुए २६ जनवरी को जम्मू और कश्मीर के लाल चौक पहुंचेगी! राष्ट्रीय अखंडता का स्वप्न लिए युवा शक्ति कुल 3066.54 किलोमीटर का सफ़र तय करेगी ! १४ दिन की यात्रा के दौरान १५० जनसभाएं होगी! पूरे भारत वर्ष में इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह है! हर प्रान्त में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संपर्क कार्यक्रम चलाये हुए है, जिसमे एकता यात्रा क्यों इस विषय की जानकारी दी जाएगी ! भाजयुमो, भाजपा संवाद प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ और आई टी प्रकोष्ठ सहित कई कार्यकर्ता इस यात्रा की सफलता में दिन रात जुटे है! परचा वितरण और सभा सहित अन्य माध्यमो से संपर्क का काम जोरो पर है! हिमालयन बीट से बातचीत में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की एकता यात्रा का मकसद राष्ट्रीय एकता और अखंडता का माहोल तेयार करना है! विशेष बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कश्मीर समस्या कोंग्रेस की गलतियों का नतीजा है! धरा 370 को हटाना और कश्मीरी पंडितो का पुनर्वास को समस्या का समाधान बताते हुए अनुराग ने राष्ट्रीय एकता कि भावना पर भी बल दिया ! कोलकाता में हुए आज कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती समृति इरानी समेत कई वक्ताओ ने संबोधित किया !
भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय स्तर पर बड़े अंतराल के बाद कोई कार्यक्रम है! और इसके प्रति कार्यकर्ताओ में भारी जोश देखा जा रहा है!

0 comments:

Post a Comment